जेल में तीसरे दिन भी अनशन पर रहे कैदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

जिन कैदियों को सजा सुनायी गयी है, उसे पूर्णिया जेल भेजना है कैदियों ने जेल प्रशासन पर पूर्णिया भेजने में मनमानी करने का आरोप लगाया मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में विगत तीन दिनों से कैदियों का अनशन अनवरत जारी है. इन कैदियों के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार जिन कैदियों को सजा सुनायी […]
विज्ञापन
जिन कैदियों को सजा सुनायी गयी है, उसे पूर्णिया जेल भेजना है
कैदियों ने जेल प्रशासन पर पूर्णिया भेजने में मनमानी करने का आरोप लगाया
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में विगत तीन दिनों से कैदियों का अनशन अनवरत जारी है. इन कैदियों के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार जिन कैदियों को सजा सुनायी जा चुकी है वैसे कैदियों को पूर्णिया जेल स्थानांतरित किया जाना है. मधेपुरा मंडल कारा में बंद ऐसे कैदियों को पूर्णिया जेल भेजा जाना है. लेकिन जेल प्रशासन सजायाफ्ता कैदियों को बाहर भेजने में मनमानी कर रहा है.
अनशन कर रहे इस कैदियों की मांग है कि जेल प्रशासन इस मनमानी को बंद करे, जेल में सफाई रखी जाये एवं बीमार कैदियों का इलाज करायी जाये. कैदियों के अनुसार जेल में काफी गंदगी है. हालांकि मंडल कारा मधेपुरा के जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया था कि मंगलवार को अनशन समाप्त कर दिया गया. इस बारे में कैदियों लिखित दे कर अपने आरोप वापस ले लिये हैं. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सजायाफ्ता कैदियों को पूर्णिया जेल स्थानांतरित किया जाना था. इसलिए ऐसे कैदी जिन्हें सजा मिल चुकी है और जिन पर कोई वाद लंबित नहीं है, उन्हें पूर्णिया भेज दिया गया है. लेकिन कारा प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद जेल में तीसरे दिन भी कैदी अनशन पर रहे. हालांकि सूत्रों की माने तो कारा प्रशासन की कड़ाई के कारण ही कैदी अनशन पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




