दो दिन से अनशन पर हैं कैदी

Published at :06 Jul 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन से अनशन पर हैं कैदी

मधेपुरा : मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में विगत दो दिन से कुछ कैदी अनशन पर हैं. इन कैदियों के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार जिन कैदियों को सजा सुनायी जा चुकी है, वैसे कैदियों को पूर्णिया जेल स्थानांतरित किया जाना है. मधेपुरा मंडल कारा में बंद ऐसे कैदियों को पूर्णिया जेल भेजा जाना है. […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में विगत दो दिन से कुछ कैदी अनशन पर हैं. इन कैदियों के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार जिन कैदियों को सजा सुनायी जा चुकी है, वैसे कैदियों को पूर्णिया जेल स्थानांतरित किया जाना है. मधेपुरा मंडल कारा में बंद ऐसे कैदियों को पूर्णिया जेल भेजा जाना है. लेकिन जेल प्रशासन सजायाफ्ता कैदियों को बाहर भेजने में मनमानी कर रहा है. अनशन कर रहे इस कैदियों की मांग है कि जेल प्रशासन इस मनमानी को बंद करे,

जेल में सफाई रखी जाये एवं बीमार कैदियों का इलाज करायी जाये. कैदियों के अनुसार जेल में काफी गंदगी है. इसके कारण कैदी बीमार पड़ रहे हैं. वहीं हर वार्ड में कुछ कैदी मौसमी बुखार से पीड़ित हैं. वहीं मंडल कारा मधेपुरा के जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जेल में अनशन की जानकारी दी गयी थी. लेकिन मंगलवार को अनशन समाप्त कर दिया गया है. इस बारे में कैदियों लिखित दे कर अपने आरोप वापस ले लिये हैं.

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सजायाफ्ता कैदियों को पूर्णिया जेल स्थानांतरित किया जाना था. इसलिए ऐसे कैदी जिन्हें सजा मिल चुकी है और जिन पर कोई वाद लंबित नहीं है, उन्हें पूर्णिया भेज दिया गया है. वहीं जेल में कैदी अलग-अलग जगह पर खाना बना रहे थे. अनुशासन के तहत इसे बंद कराने के बाद जेल में खाने की केंद्रीय व्यवस्था की गयी है. वहीं जेल में कई कार्यक्रम भी शुरू किये गये हैं. जिन कैदियों को वकील नहीं उपलब्ध हैं उन्हें सरकारी वकील मुहैया कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन