सिंहेश्वर बनेगा आदर्श प्रखंड

Published at :05 Jul 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर बनेगा आदर्श प्रखंड

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर प्रखंड की प्रमुख चंद्रकला देवी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने सिंहेश्वर प्रखंड के सभी पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने और प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने का संकल्प लिया. इससे पहले प्रखंड कार्यालय में उनके कक्ष का शुभारंभ किया गया. उद्घाटनकर्ता जदयू के वरिष्ठ नेता सियाराम यादव ने कक्ष […]

विज्ञापन
सिंहेश्वर : सिंहेश्वर प्रखंड की प्रमुख चंद्रकला देवी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने सिंहेश्वर प्रखंड के सभी पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने और प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने का संकल्प लिया.
इससे पहले प्रखंड कार्यालय में उनके कक्ष का शुभारंभ किया गया. उद्घाटनकर्ता जदयू के वरिष्ठ नेता सियाराम यादव ने कक्ष के इस शुभारंभ के साथ प्रखंड की तसवीर बदलने की कामना की. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने विकास कार्यों में हरसंभव सहायता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की आवाज हैं और उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन बिना पक्षपात करना चाहिए.
प्रखंड अध्यक्ष राजद सह प्रमुख प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने कहा किजिस प्रकार गठबंधन की सरकार राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित है उसी प्रकार स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसी राह पर चलने के लिए तैयार हैं. लेकिन विकास कार्य सबके साथ ही संभव है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रखंड का विकास हो यही सबकी चाह है.
इस दिशा में कार्य करना चाहिए. जदयू नेता अशोक साह ने कहा सभी पंसस मिल कर काम करें तभी आदर्श प्रखंड के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. इस दौरान सिंहेश्वर पंचायत के मुखिया किशोरी सिंह, दुलार पिपराही के मुखिया पप्पू कुमार, पंसस बबीता कुमारी, सीताराम यादव, नरेश कुमार, खगेश कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य जदयू तथा राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन