चोरों के टारगेट पर सिंहेश्वर बाजार के बड़े व्यवसायी

सिंहेश्वर : जिले के सिंहेश्वर बाजार में अपराधियों ने पहले छोटे छोटे व्यापारियों को टारगेट कर घटनाओं को अंजाम दिया. अब इसके बाद अपराधियों ने सिंहेश्वर बाजार के बड़े व्यवसायी को टारगेट करना शुरू कर दिया. शनिवार की रात दो अलग अलग जगहों पर एक साथ हुई चोरी की भीषण घटना से यह बात तो […]
सिंहेश्वर : जिले के सिंहेश्वर बाजार में अपराधियों ने पहले छोटे छोटे व्यापारियों को टारगेट कर घटनाओं को अंजाम दिया. अब इसके बाद अपराधियों ने सिंहेश्वर बाजार के बड़े व्यवसायी को टारगेट करना शुरू कर दिया. शनिवार की रात दो अलग अलग जगहों पर एक साथ हुई चोरी की भीषण घटना से यह बात तो साबित होती है
कि अपराधियों की नजर अब सिंहेश्वर के बड़े व्यवसायियों पर है. हालांकि शहर के अधिकांश बड़े व्यवसायी खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने घर के नीचे या आस-पास ही दुकान खोल रखे है. लेकिन इसके बावजूद शनिवार रात की घटना बता रही है कि वे महफूज नहीं है. चूकि संसाधन व सुविधा विहिन पुलिस की सुरक्षा के भरोसे व्यवसायी खुद को सुरक्षित महसुस नहीं कर सकते है. जिले में बढ रही लूट व चोरी की घटना के पीछे रही सही कसर पुलिस प्रशासन की लापरवाही पूरी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




