बारिश के पानी से स्कूल बना झील

कुमारखंड : जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय रामनगर महेश मंगलवार की रात व बुधवार को हुई बारिश से जलमग्न हो गया. बारिश के पानी से विद्यालय परिसर झील बन गया था. बारिश के पानी से विद्यालय के सभी कमरों की स्थिति बदहाल हो गयी थी. विद्यालय के अन्य दो कमरे की जीर्ण […]
कुमारखंड : जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय रामनगर महेश मंगलवार की रात व बुधवार को हुई बारिश से जलमग्न हो गया. बारिश के पानी से विद्यालय परिसर झील बन गया था. बारिश के पानी से विद्यालय के सभी कमरों की स्थिति बदहाल हो गयी थी. विद्यालय के अन्य दो कमरे की जीर्ण शीर्ण स्थिति विद्यालय की बदहाल स्थिति को बयां कर रही थी. कमरों में पानी इतना था कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था.
ऐसे में वर्ग संचालन की बात तो दूर विद्यालर परिसर में खड़ा रहना भी लोगों के लिए दुश्वार हो गया था. मौके पर बताया गया कि विद्यालय का भवन भूकंप से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था. स्थिति यह है कि क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन में कभी कोई अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
विद्यालय में उपस्थित शिक्षिका ने बताया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय रामनगर महेश में कुल चार सौ बच्चे नामांकित है. वहीं विद्यालय में कुल पांच शिक्षक भी कार्यरत है. इन सबके बाजवूद यहां पठन-पाठन की कोई सुविधा बहाल नहीं है. हालात यह है कि विद्यालय परिसर में छात्रों के बैठने के लिए बेंच डेस्क का कहीं अता पता नहीं है. इस स्थिति में विद्यालय में बेहतर पठन-पाठन की व्यवस्था का कल्पना करना भी बेमानी होगी. कन्या प्राथमिक विद्यालय की दयनीय स्थिति शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोल रही है. उधर, इन सभी समस्याओं पर परदा डालते हुए विद्यालय प्रबंधक ने बेहतर शैक्षणिक माहौल होने की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




