जिले में बनेंगे छह पावर सब स्टेशन

Published at :18 May 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बनेंगे छह पावर सब स्टेशन

खुशखबरी . नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी ने डीएम को लिखा पत्र अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट खत्म होने वाला है. जिले में छह जगहों पर छह पावर सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके िलए कंपनी ने डीएम को पत्र लिख कर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की […]

विज्ञापन

खुशखबरी . नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी ने डीएम को लिखा पत्र

अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट खत्म होने वाला है. जिले में छह जगहों पर छह पावर सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके िलए कंपनी ने डीएम को पत्र लिख कर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है. अगर सब ठीक रहा तो संकट दूर हो जायेगा.
मधेपुरा : ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संरचना के सुधार व अबाध विद्युत आपूर्ति के लिए जिले के छह स्थान पर विद्युतशक्ति उपकेंद्र (पावर सब स्टेशन ) बनाने का निर्णय नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा लिया गया है. इस बाबत डीएम को पत्र भेज कर अविलंब पावर सब स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. मधेपुरा जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र में धुरगांव, माणिकपुर तथा पोखराम परमानंदपुर को विद्युतशक्ति उपकेंद्र के लिए चिन्हित किया गया है.
वहीं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर में गंगापुर, बिहारीगंज प्रखंड में बभनगामा तथा किशुनगंज में शाहजादपुर में पावर सब स्टेशन बनाया जायेगा. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत के संरचना में सुधार एवं अबाध आपूर्ति के लिए बनने वाले इन पावर सब स्टेशन के लिए विवाद रहित सरकारी अथवा निजी जमीन जो सड़‍क से जुड़ी हो तथा घनी आबादी से दूर हो को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. 60×40 मीटर के भूखंड पर बनने वाले इन पावर सब स्टेशन के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के काफी बेहतर हो जाने की उम्मीद जतायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन