जोरगामा में सात लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

मुरलीगंज : मंगलवार के अहले सुबह जोरगामा आदिवासी टोला में थानाध्यक्ष एवं उत्पाद अधिकारी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान सात लीटर शराब बरामद किये गये. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार जोरगामा आदिवासी टोला के मेहरू मुर्मू […]
मुरलीगंज : मंगलवार के अहले सुबह जोरगामा आदिवासी टोला में थानाध्यक्ष एवं उत्पाद अधिकारी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान सात लीटर शराब बरामद किये गये. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार जोरगामा आदिवासी टोला के मेहरू मुर्मू के पास से चार लीटर एवं लक्ष्म किस्कू के घर से तीन लिटर स्वनिर्मित शराब बरामद किया गया.
बताया गया कि कुछ समय के लिए आदिवासी टोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. दर्जनों पुलिस बल के द्वारा छापेमारी किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अब तक में नये उत्पाद अधिनियम के तहत चार लोगों को जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इधर कुछ दिनों से जोरगामा आदिवासी टोला में शराबियों का बोल वाला हो गया था. इस लिए छापेमारी कर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




