स्टेशन पर 10 दिन से बोरिंग खराब, लोग हलकान

Published at :18 May 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर 10 दिन से बोरिंग खराब, लोग हलकान

दस दिन से बोरिंग फेल होने के कारण रेलवे स्टेशन पर हर जगह पानी की आपूर्ति बाधित यात्री से लेकर रेलवे कर्मी तक हो रहे परेशान पानी के अभाव में सुलभ शौचालय छोड़ कर भागा ठेकेदार मधेपुरा : बोरिंग फेल रहने से रेलवे स्टेशन पर दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. […]

विज्ञापन

दस दिन से बोरिंग फेल होने के कारण रेलवे स्टेशन पर हर जगह पानी की आपूर्ति बाधित

यात्री से लेकर रेलवे कर्मी तक हो रहे परेशान
पानी के अभाव में सुलभ शौचालय छोड़ कर भागा ठेकेदार
मधेपुरा : बोरिंग फेल रहने से रेलवे स्टेशन पर दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. इस बाबत दस दिन पूर्व मेमो दिया जा चुका है़ पूरा स्टेशन परिसर पानी के लिए त्राहिमाम कर रहा है़ हाल यह है कि एसएस रूम, शौचालय, प्लेटफॉर्म, रिटायरिंग रूम समेत हर जगह पानी की आपूर्ति बंद है़ सुलभ शौचालय से लेकर ऑफिस के टायलेट, वेटिंग रूम हर जगह सड़ांध फैल रहा है.
दुर्गंध से स्टेशन परिसर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. कोढ़ में खाज यह है कि स्टेशन पर लगे चापाकल में से एक चापाकल भी खराब पड़ा हुआ है़ ऐसे में लोगों की मुश्किल का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है़ रेलवे स्टेशन पर सुलभ शौचालय का ठेकेदार भी पानी की हालत को देख कर ताला लगा कर भाग खड़ा हुआ है. आलम यह है कि कभी रेल मंत्रालय के केंद्र में रहने वाला मधेपुरा आज उपेक्षा का शिकार होकर अपने उद्धारक की बाट जोह रहा है.
दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है. संपूर्ण परिसर सहित प्लेट फॉर्म और रेल पटरियों पर कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है. इस स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल भी नसीब नहीं हो रहा है. प्लेटफॉर्म पर घूमते आवारा पशु और कुत्तों के कारण ट्रेन का इंतजार करते यात्री भयभीत रहते है. रोज सैकड़ों लोग मधेपुरा स्टेशन से यात्रा करते है. इनकी हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.
दस दिनों से फेल है बोरिंग
दस दिनों से रेलवे स्टेशन के बोरिंग फैल रहने पर लोग मानते है कि शायद रेलवे मधेपुरा स्टेशन को भूल गया है. रेलवे स्टेशन के बोरिंग के फेल होने की वजह जानकार घटता जल स्तर बताते हैं इस बोरिंग से दो पानी की टंकी जुड़ी हुई थी़ इन पानी की टंकियों के माध्यम से ही पूरे स्टेशन परिसर में पानी की सप्लाई होती थी़ इसमें पेय जल से लेकर शौचालय तक में पानी की सप्लाई दस दिनों से नहीं होने पर नारकीय स्थिति हो गयी है़
यहां तक की सुलभ शौचालय में भी पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोग जन सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है़ं इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है़ वहीं रेलवे स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी शौचालय के लिए आस-पास के रेलवे क्वाटर का सहारा लेना पड़ रहा है़ दस दिन पूर्व भी अधिकारियों को बोरिंग ठीक कराने के लिए मेमो दिया गया था. लेकिन आलम यह है कि आज तक बोरिंग की स्थिति जस की तस है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन