नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के बाद लोग लौट रहे हैं सामान्य जीवन में

मधेपुरा : पूरे बिहार में पूर्णत: शराब बंदी से एक ओर जहां एक स्वच्छ सुंदर व प्रगतिशील बिहार के निर्माण का सपना साकार होता दिख रहा है. वहीं सरकार का यह महत्वपूर्ण फैसला जिले के बहुआयामी विकास में भी मददगार साबित हो रहा है. शराबबंदी में जिले में आम जन व प्रबुद्ध जन बढ़-चढ़ कर […]
मधेपुरा : पूरे बिहार में पूर्णत: शराब बंदी से एक ओर जहां एक स्वच्छ सुंदर व प्रगतिशील बिहार के निर्माण का सपना साकार होता दिख रहा है. वहीं सरकार का यह महत्वपूर्ण फैसला जिले के बहुआयामी विकास में भी मददगार साबित हो रहा है. शराबबंदी में जिले में आम जन व प्रबुद्ध जन बढ़-चढ़ कर की भागीदारी निभा रहे हैं.
जिले में नशे के आदी हो चुके लोग अब अपनी आदत से समझौता कर धीरे धीरे आम जिंदगी की ओर लौटने लगे हैं. सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में नशा के आदी हो चुके लोग नशा सेवन से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए इलाज के लिए आ रहे है. ऐसे लोगों में अब अप्रत्याशित परिवर्तन से समाज को नयी दिशा मिल रही है. नशा मुक्ति केंद्र में इलाजरत लोग सरकार के फैसले को स्वीकार करते हुए कहते हैं कि यह आम जनों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम है.
नशा मुक्ति केंद्र में सेवा प्रदान कर रही एएनएम नीलम भारती ने बताया कि अब तक इस केंद्र पर 21 लोग भरती हो चुके हैं. इनमें 17 लोग अपना इलाज करवा कर सामन्य जिंदगी की ओर लौट चुके है. चार लोग इस केंद्र पर इलाजरत है. इसमें शुक्रवार को दो मरीज जिनमें एक कुमारखंड से और एक मुरलीगंज प्रखंड से हैं भरती हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




