सीएम हेमंत के पैतृक गांव नेमरा में खत्म हुआ नेटवर्क का 'वनवास': DC के निरीक्षण के बाद चालू हुआ जियो का टावर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Apr 2026 5:55 PM
रामगढ़ के नेमरा लगा मोबाइल टावर
Hemant Soren: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में जियो कंपनी का नया टावर चालू कर दिया गया है. उपायुक्त ऋतुराज ने खुद गांव पहुंचकर टावर स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.
Hemant Soren, गोला (राजकुमार की रिपोर्ट): रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान हो गया है. लंबे समय से नेटवर्क की दिक्कत झेल रहे ग्रामीणों के लिए जिओ कंपनी द्वारा मोबाइल टावर स्थापित किया गया है. टावर के शुरू होते ही गांव में बेहतर सिग्नल मिलने लगे हैं, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है.
ग्रामीणों ने जताया आभार
नेटवर्क सुविधा मिलने से उत्साहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. उनका कहना है कि अब उन्हें कॉल करने, इंटरनेट चलाने और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. यह पहल उनके दैनिक जीवन को आसान बनाएगी.
Also Read: डायन बिसाही के शक में व्यक्ति की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
डीसी ने किया निरीक्षण, समस्याएं सुनीं
उपायुक्त ऋतुराज ने नेमरा गांव पहुंचकर मोबाइल टावर स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं. उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र नेमरा का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
शैडो एरिया में कनेक्टिविटी पर फोकस
रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा शैडो एरिया की पहचान कर वहां प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है. लक्ष्य है कि अगले तीन से चार महीनों में सभी चिन्हित क्षेत्रों को नेटवर्क से जोड़ा जाए.
डिजिटल सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सरकारी योजनाओं का लाभ अब ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचेगा. इससे डिजिटल सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, मुखिया जीतलाल टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










