गुमला में 'तू पसंद है किसी और की': शादी के 40 दिन बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले किया, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गुमला में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा किया, Symbolic Pic Credit- AI

Gumla Basia News: गुमला के बसिया थाने में बुधवार को एक ऐसी प्रेम कहानी का पटाक्षेप हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. 11 मार्च को हुई शादी के बाद जब पत्नी का प्रेमी उससे मिलने सिमडेगा पहुंचा, तो परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. थाने में घंटों चले ड्रामे और पंचायत के बाद, पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसे उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला किया. देखिए इस अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Gumla Basia News, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के बसिया थाना परिसर में बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक नवविवाहिता के प्रेम प्रसंग संबंध को लेकर तीन परिवार के लोग आपस में भिड़ गए. घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे और पति की सहमति मिलने पर आखिर में पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई. हालांकि, मामले का इस तरह से नाटकीय अंत हो जाएगा इसकी जानकारी किसी को नहीं थी.

शादी से पहले का था चार साल का प्यार

जानकारी के अनुसार, रानी नामक युवती (काल्पनिक नाम) की शादी इसी वर्ष 11 मार्च को सिमडेगा का रहने वाला युवक राजा (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी. हालांकि, शादी के बंधन में बंधने से पहले ही रानी का केमताटोली गांव निवासी दीपक साहू के साथ पिछले चार वर्षों से गहरा प्रेम संबंध था. वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक दबाव में उसे सिमडेगा में शादी करनी पड़ी.

Also Read: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चांडिल में युवक की मौत, दो गंभीर

सिमडेगा में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी युगल

विगत 20 अप्रैल को रानी ने अपने प्रेमी दीपक को चोरी-छिपे मिलने के लिए सिमडेगा बुलाया. जब दोनों एक-दूसरे से मुलाकात कर रहे थे, तभी रानी के पति और ससुराल वालों की नजर उन पर पड़ गई. परिजनों ने अपना आपा खोते हुए दोनों को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद मामले की सूचना युवती के मायके वालों को दी गई, जो बसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं.

पति के फैसले ने सबको चौंकाया

बुधवार को यह मामला बसिया थाना पहुंचा, जहां तीनों पक्ष (पति, पत्नी और प्रेमी के परिजन) आमने-सामने थे. थाने में काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे का दौर चला. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए आपसी बातचीत से रास्ता निकालने की सलाह दी. काफी सोच-विचार के बाद, पति राजा ने परिपक्वता दिखाते हुए कहा कि यदि उसकी पत्नी खुश नहीं है, तो वह उसे जबरन साथ नहीं रखेगा. उसने भारी मन से अपनी पत्नी रानी को उसके प्रेमी दीपक के साथ जाने की सहमति दे दी.

चर्चा का केंद्र बना घटनाक्रम

इस अनोखे फैसले के बाद रानी अपने प्रेमी दीपक साहू के साथ चली गई. बसिया और आसपास के क्षेत्रों में यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जहां कुछ लोग इसे ‘मजबूरी’ बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पति के इस साहसी और उदार फैसले की सराहना भी कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के लिखित सहमति पत्र के बाद मामले को शांत कराया.

Also Read: गुमला में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी पर पटेल चौक के समीप सड़क जाम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola