सूरज से दूर हुआ प्रकाश, तो दिलशाद ने छीनी खुशियां

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर थाना के दुर्गा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में प्रकाश और मो दिलशाद की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने इस घटना से आहत हो कर मृतक के परिजनों के साथ गले से गले मिलकर एक दूसरे को संत्वना […]
सिंहेश्वर : सिंहेश्वर थाना के दुर्गा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में प्रकाश और मो दिलशाद की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने इस घटना से आहत हो कर मृतक के परिजनों के साथ गले से गले मिलकर एक दूसरे को संत्वना देते रहे.
हर कोई आंख की नमी को छुपाकर दूसरे को ढ़ंढ़ासा देते रहे. प्रकाश ने इसी वर्ष आर्टस विषय से इंटर का परीक्षा दिया था और दलिशाद नवीं में दाखिले के लिए सिंहेश्वर के मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय से नामांकन फॉर्म लेकर अपने गांव जा रहा था. लेकिन एक ने तो अपना परीक्षाफल भी नहीं जाना जबकि दूसरे का इंतजार उसके साथी करते रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




