जेएनकेटी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, आग से बचाव के बताये उपाय
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान से मेडिकल कॉलेज के कर्मियों एवं छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी.
विज्ञापन
मधेपुरा.
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर अग्निशमन सेवा सप्ताह 21-25 अप्रैल 2026 के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, छात्रों एवं कर्मियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई. इसी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इस दौरान शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव एवं ज्वलनशील पदार्थों के असावधानीपूर्वक उपयोग से आग लगने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने वाले उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन भी किया. फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिये तथा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिये. अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान बुधवार को जागरूकता के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में मॉकड्रिल कर आग लगने के बाद बचाव की जानकारी दी जायेगी. इस जागरूकता अभियान से मेडिकल कॉलेज के कर्मियों एवं छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी. कार्यक्रम में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार, अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, सुनील कुमार, अग्निक कोमल रानी एवं काजल कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










