लोक अदालत का आयोजन को लेकर बैठक

Published by :Kumar Ashish
Published at :22 Apr 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत का आयोजन को लेकर बैठक

इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिये. लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिये

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा

उदाकिशुनगंज व्यवहार न्यायालय के मीटिंग हॉल में बुधवार को आगामी नौ मई को होने वाली लोक अदालत की सफलता को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मिश्रा के प्रशिक्षण में रहने के कारण गयी. बैठक की अध्यक्षता में सिविल जज वरीय कोटि शंभु कुमार दास, के द्वारा की गयी.

मौके पर एसीजेएम द्वितीय राजीव कुमार, मुंसिफ मजिस्ट्रेट रूपेश कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार एवं सौरभ कुमार, एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार नाजिर संतोष ठाकुर, भार्गव, धीरज एवं अन्य न्यायालय कर्मी मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सिविल जज वरीय कोटि शंभु दास, पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुये कहा कि लाभुकों को अधिक से अधिक राहत मिल सके. इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिये. लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिये. एसीजेएम द्वितीय राजीव कुमार, मुंसिफ मजिस्ट्रेट रूपेश कुमार प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार, सौरभ कुमार ने भी लोक अदालत की सफलता लिये हरेक पहलू पर चर्चा की. वहीं बैठक में उपस्थित एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार ने भी लोक अदालत की सफलता पर चर्चा करते हुये अभी पक्षों की सहमति से अधिक से अधिक मामले के निबटारा होने की बात कहीं. एसडीएम पंकज कुमार घोष ने जहां अनुमंडल से लेकर प्रखंड तक लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देने के लिये माइकिंग करवाने की बात कही. वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने थाना के मध्यम से समय अधिक से अधिक नोटिस का तमिला करवाने की बात कही. वहीं एसीजेएम शंभु कुमार दास ने कहा कि दो पक्षों को मुकदमा में बर्बाद होने से बचाने का सरल प्रक्रिया अपनायी गयी है. जिसका लाभ जितना मिल सके सब को मिल कर प्रयास करना चाहिये.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन