आंगनबाड़ी केंद्रों पर एफआरएस प्रणाली से हुआ टीएचआर वितरण

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर एफआरएस प्रणाली से हुआ टीएचआर वितरण

केंद्रों पर साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया.

विज्ञापन

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को टीएचआर का वितरण एफआरएस प्रणाली के माध्यम से किया गया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के अभिभावकों को निर्धारित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराया गया. एफआरएस प्रणाली के जरिये लाभुकों की पहचान सुनिश्चित करते हुये पारदर्शी ढंग से वितरण किया गया. लाभुकों को बिना किसी परेशानी के उनका हक मिला. केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लाभार्थियों को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया. केंद्रों पर साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया. इस संबंध में एलएस आभा कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा लागू एफआरएस प्रणाली से फर्जी लाभुकों पर रोक लगी है और वास्तविक जरूरतमंदों तक ही पोषाहार पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि टीएचआर वितरण की यह व्यवस्था कुपोषण के खिलाफ एक सशक्त कदम है. लाभुकों ने बताया कि एफआरएस प्रणाली लागू होने से वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं भरोसेमंद बनी है, जिससे जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन