116313 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : सदर प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के 02 पद हैं. वहीं ग्राम पंचायत मुखिया के 17 पद हैं. 17 पद ग्राम कचहरी सरपंच के हैं. पंचायत समिति सदस्य के 22 पद हैं. वार्ड सदस्य पद के 230 एवं 230 ग्राम कचहरी पंच पद सहित कुल 518 पद है. जिसमें वार्ड सदस्य पद […]
विज्ञापन
मधेपुरा : सदर प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के 02 पद हैं. वहीं ग्राम पंचायत मुखिया के 17 पद हैं. 17 पद ग्राम कचहरी सरपंच के हैं. पंचायत समिति सदस्य के 22 पद हैं. वार्ड सदस्य पद के 230 एवं 230 ग्राम कचहरी पंच पद सहित कुल 518 पद है. जिसमें वार्ड सदस्य पद के 13 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये है.
वहीं ग्राम कचहरी पंच के 119 पद पर प्रत्याशी निर्विरोध रहे.
ग्राम कचहरी पंच के 11 पदों पर नामांकन दाखिल नहीं होने कारण ये पद रिक्त हैं. इस प्रकार सदर प्रखंड में कुल 375 पदों के लिए चुनाव होगा एवं 132 प्रत्याशी निर्विरोध रहे. जिसमें 11 पंच पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. जिसके लिए चुनाव नहीं होगा. वहीं सदर प्रखंड क्षेत्र में 55 हजार 730 महिला मतदाता और 60 हजार 570 पुरूष मतदाता हैं, जबकि अन्य में 13 मतदाता हैं. कुल एक लाख 16 हजार 313 मतदाता उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




