बाहरी मजदूरों से काम लेने का विरोध

Published at :08 May 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
बाहरी मजदूरों से काम लेने का विरोध

आक्रोश. चहारदीवारी निर्माण में बाहरी मजदूर के लगाये जाने पर भूदाता व मजदूरों ने किया प्रदर्शन स्थानीय लोगों का कहना था कि इस कारखाने को जमीन उनलोगों ने दी है. अपना रोजी रोजगार व सर्वस्व जमीन के रूप में देने के बाद जब चाहरदीवारी के निर्माण कार्य में बाहरी मजदूर से काम लिया जा रहा […]

विज्ञापन

आक्रोश. चहारदीवारी निर्माण में बाहरी मजदूर के लगाये जाने पर भूदाता व मजदूरों ने किया प्रदर्शन

स्थानीय लोगों का कहना था कि इस कारखाने को जमीन उनलोगों ने दी है. अपना रोजी रोजगार व सर्वस्व जमीन के रूप में देने के बाद जब चाहरदीवारी के निर्माण कार्य में बाहरी मजदूर से काम लिया जा रहा है तो यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में उनलोगों के साथ क्या बर्ताव होगा.
मधेपुरा : ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाने को अपनी जमीन देने वाले स्थानीय लोगों ने कारखाने की चाहरदीवारी के निर्माण कार्य में बाहरी मजदूरों से काम लेने का विरोध करते हुए शनिवार को अधिग्रहित स्थल पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. स्थानीय लोगों का कहना था कि इस कारखाने को जमीन उनलोगों ने दी है.
अपना रोजी रोजगार व सर्वस्व जमीन के रूप में देने के बाद जब चाहरदीवारी के निर्माण कार्य में बाहरी मजदूर से काम लिया जा रहा है तो यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में उनलोगों के साथ क्या बर्ताव होगा. इस मौके पर स्थानीय अनिल अनल ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ छल कर रही है.
पहले तो उनकी जमीन ली और अब काम नहीं देकर यह जता रही है कि बस मतलब निकल गया है. इस मौके पर अधिवक्ता निर्मल सिंह ने कहा कि 27 दिसंबर को आरबिट्रेटर द्वारा मुआवजा संबंधी फैसला सुनाया गया था. जिसके विरोध में सेक्शन 34 के तहत रिव्यू की याचिका को सात जनवरी को दायर की गयी. नियम के अनुसार एक माह के भीतर इस पर फैसला होना था. लेकिन आज भी यह याचिका लंबित है.
उल्टे जमीन रेलवे कारखाना के लिए हस्तगत करा दी गयी और अब स्थानीय लोगों को मजदूरी तक नहीं करने दी जा रही है. इस मौके पर विष्णुदेव यादव, राजा सिंह, नीतीश कुमार, शिवशंकर प्रसाद, मो आजाद, अनोज यादव, मो अब्बास, सिकेन सादा, इंद्रजीत सादा, रंजीत सादा, रणवीर सादा, रंजन सादा, अखिलेश सादा, राकेश ठाकुर, पप्पू कुमार, संजीव कुमार, निरज कुमार आदि ने कहा कि अगर उनलोगों को मजदूरी पर रखा गया तो आंदोलन तेज होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन