मधेपुरा में चौथी पत्नी को जला कर पति फरार

Published at :07 May 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा में चौथी पत्नी को जला कर पति फरार

मधेपुरा : शुक्रवार की दोपहर शहर के राधा कृष्ण मंदिर के समीप वार्ड नंबर 24 भिरखी मुहल्ला निवासी विनोद पासवान ने अपनी चौथी पत्नी किरण देवी को पेट्रोल डालकर जला कर फरार हो गया. जब तक घर मे मौजूद विनोद की बेटी या आस-पड़ोस के लोग आग बुझाते किरण देवी आग आग की चपेट में […]

विज्ञापन
मधेपुरा : शुक्रवार की दोपहर शहर के राधा कृष्ण मंदिर के समीप वार्ड नंबर 24 भिरखी मुहल्ला निवासी विनोद पासवान ने अपनी चौथी पत्नी किरण देवी को पेट्रोल डालकर जला कर फरार हो गया.
जब तक घर मे मौजूद विनोद की बेटी या आस-पड़ोस के लोग आग बुझाते किरण देवी आग आग की चपेट में आ कर पूरी तरह जल चुकी थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एसआइ लक्ष्मी नारायण ने बुरी तरह झुलसी किरण को सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस किरण देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. वहीं सदर अस्पताल में किरण का इलाज कर रहे डाॅ अंजनी कुमार ने बताया कि मरीज करीब 95 फीसदी जल चुकी है.
भिरखी स्थित अपने आवास पर जली हुई अवस्था में किरण देवी ने बतायी कि उसके पति उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता है. शुक्रवार की सुबह से उसे पीट रहा था. बात इतनी बढ़ गयी कि दोपहर में विनोद ने उसके उपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया. वहीं प्रत्यक्षदर्शी र्शियों ने बताया कि किरण विनोद की किरण चौथी पत्नी है.
इससे पहले भी विनोद की दो पत्नी की मौत जल कर ही हुई है. वहीं किरण से पहले रही पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी थी. तीसरी पत्नी से विनोद को एक नौ वर्षीय पुत्री है. वह अक्सर किरण के साथ मारपीट किया करता था.पड़ोसियों ने बताया कि सुबह से ही किरण के यहां मारपीट और चिल्लाने की आवाज आ रही थी.
दोपहर में विनोद की बेटी के चिल्लाने की आवाज आयी तो वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि किरण पूरी तरह जल गयी है. किरण इतना अधिक जल चुकी थी कि उसे उठाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. लोगों ने एंबुलेंस एवं सदर थाना को कई बार फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा. लगभग डेढ घंटे के बाद सदर थाना से एसआई लक्ष्मीनारायण पहुंचे और टेंपू से किरण को अस्पताल ले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन