पुलिस प्रशासन ने लिया शपथ

Published at :06 Apr 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने लिया शपथ

घैलाढ : घैलाढ थाना क्षेत्र परिसर में ग्रामीणों की बैठक की गयी. जिसमें परमानंदपुर ओपी के सभी पुलिस एवं घैलाढ थाना के सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे. घैलाढ थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार के समक्ष सभी ग्रामीणों ने शराब नहीं पीने व पिलाने का संकल्प लिया. इस दौरान परमानंदपुर ओपी थानाध्यक्ष रविकांत कुमार के समक्ष 107 के […]

विज्ञापन

घैलाढ : घैलाढ थाना क्षेत्र परिसर में ग्रामीणों की बैठक की गयी. जिसमें परमानंदपुर ओपी के सभी पुलिस एवं घैलाढ थाना के सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे. घैलाढ थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार के समक्ष सभी ग्रामीणों ने शराब नहीं पीने व पिलाने का संकल्प लिया. इस दौरान परमानंदपुर ओपी थानाध्यक्ष रविकांत कुमार के समक्ष 107 के आरोपित लोगों पर शपथ दिलाया गया. जबकि कुछ लोगों का नाम 107 में था और वे लोग डर से पंजाब भाग गये थे.

उनके अभिभावक ने आकर थानाध्यक्ष प्रसुन्नंजय कुमार को आवेदन दिया कि आरोपित पंजाब में है और चुनाव होने तक वे नहीं आयेंगे. पंचायत चुनाव के मद्देनजर परमानंदपुर ओपी प्रभारी रविकांत कुमार ने सीमावर्ती ऐरिया से जाने वाली सड़क में गांव के समक्ष बेरियर लगाने की बात कही और 24 घंटे वरदी में तैनात रहने की बात कही. कहा कि आने जाने वाले सभी वाहनों व राहगिरों पर पैनी नजर रखी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन