राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में ब्रजेश टॉपर

मधेपुरा : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड के मधुराम मध्य विद्यालय के छात्र ब्रजेश कुमार सर्वोच्च अंक लाकर टॉपर बने हैं. वहीं सदर प्रखंड के बालमगढिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय की खुश्बू कुमारी द्वितीय स्थान पर रही हैं. जिले में कुल 84 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता […]
मधेपुरा : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड के मधुराम मध्य विद्यालय के छात्र ब्रजेश कुमार सर्वोच्च अंक लाकर टॉपर बने हैं. वहीं सदर प्रखंड के बालमगढिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय की खुश्बू कुमारी द्वितीय स्थान पर रही हैं. जिले में कुल 84 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है.
इन 84 विद्यार्थियों में से अकेले बालमगढिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय से ही 32 छात्रा व छात्रों ने सफलता हासिल की है. जिले में पहले स्थान पर रहने वाले ब्रजेश कुमार बाबुल को परीक्षा में 113 अंक मिला है. वहीं दूसरे स्थान पर रही खुश्बू कुमारी को 112 अंक प्राप्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




