जिलाधिकारी के निर्देशों का नहीं किया जा रहा है पालन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम के निर्देशों का बनाया माखौल नहीं खाली हो रहा मेला स्थित बाढ़ मेगा शिविर सिंहेश्वर : जिले के धार्मिक नगरी सिंहेश्वर में जाम की समस्या के समाधान के लिए सिंहेश्वर मेला परिसर स्थित बाढ़ आश्रय मेगा शिविर में सब्जी मंडी लगाने के डीएम मो सोहैल के निर्णय को क्रियान्वित करने में उनके ही अधीनस्थ […]
विज्ञापन
डीएम के निर्देशों का बनाया माखौल
नहीं खाली हो रहा मेला स्थित बाढ़ मेगा शिविर
सिंहेश्वर : जिले के धार्मिक नगरी सिंहेश्वर में जाम की समस्या के समाधान के लिए सिंहेश्वर मेला परिसर स्थित बाढ़ आश्रय मेगा शिविर में सब्जी मंडी लगाने के डीएम मो सोहैल के निर्णय को क्रियान्वित करने में उनके ही अधीनस्थ अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं. करीब एक महीने पहले डीएम के निर्देश पर अब तक अमल नहीं किया जा रहा है.
इस बाढ़ राहत शिविर पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. यह शिविर जुआड़ियों और शराबियों का अडडा बन कर रह गया है. इसे अगर खाली कराया गया और यहां सब्जी मंडी लगायी गयी तो यहां के माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा.
डीएम ने क्या दिया था निर्देश . िंहेश्वर बाजार में प्रतिदिन लगने वाली जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने इस बार सिंहेश्वर हाट की बंदोबस्ती नहीं करने का निर्देश दिया था.
इसके अलावा डीएम ने बाढ़ आश्रय मेगा शिविर स्थल को खाली करा कर वहां पर सब्जी मंडी लगाये जाने का निर्देश दिया था. स्थानीय लोगों की माने तो दोनों निर्देश का पालन किया जाता तो सिंहेश्वर में लोगों को जाम से अब तक राहत मिल गया रहता.
शिविर से होती है अपराधिक गतविधियां . इस बाढ राहत शिविर में कई अनैतिक और आपराधिक गतिविधियां संचालित होने की बात कही जा रही है. यहां सुबह शाम अपराधिक प्रवृति के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. देर रात तक यहां शराब कबाब के साथ शबाब की महफिल जमती है. कई असमाजिक तत्व इस शिविर पर अघोषित रूप से कब्जा जमाये बैठे हुए हैं.
खास मामलों में दिलचस्पी लेते है अचंलाधिकारी . बाढ राहत शिविर को खाली कराने में प्रशासनिक पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है. कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति को अतिक्रमण खाली कराने के नाम पर सीओ ने हिरासत में ले लिया था. इसके बाद बांड भरा कर उसे छोड़ा गया. जबकि बाढ राहत शिविर में कई लोग अतिक्रमण कर बैठे हुए है. लेकिन उन सबके के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गयी.
इससे पूर्व भी प्रखंड कार्यालय के सामने अतिक्रमित कर सजाये गये बाजार को तोड़ने के लिए प्रशासन तैयार हुआ और तोड़ा भी गया. लेकिन दूसरें दिन ही पुन: अतिक्रमणकारी उसी जगह पर अपना कब्जा जमा बैठे.
गेहूं के खेत में मिला बम फटने से एक घायल
बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में बम विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया. खेत पर काम करने के दौरान पनिदाहा गांव निवासी रितो साह ने झोला देखा. झोला को उसने जैसे ही उठाया एक बम फट गया. बम फटने से रितो साह घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में गेहूं की एक खेत में बम मिला. जिसे खेत पर काम करने गये पनिदाहा गांव निवासी रितो साह ने देखा और झोला को जैसे ही उठाया तो एक बम फट गया. बम फटने से रितो साह घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. बम जर्दा के डब्बे में बना हुआ था. इसकी संख्या पांच थी.
सभी डब्बे को एक झोला में बांध कर रखा गया था. इसे देखकर थोड़ी देर के लिए रितो साह को लगा कि यह डकैतों द्वारा लूटे गये जेवरात हैं. उसने जैसे ही उसे उठाया तो भारी लगा फिर जमीन पर जैसे ही रखा कि बम फट गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




