शराबबंदी को लेकर लोगों को किया जागरूक

Published at :17 Mar 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी को लेकर लोगों को किया जागरूक

बिहारीगंज : प्रखंड के कुस्थन पंचायत आदिवासी कोठी टोला में बुधवार को थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के द्वारा अवैध महुआ शराब बंद करने को लेकर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने आदिवासी समाज के द्वारा किये जा रहे देशी शराब के निर्माण को बंद करके किसी […]

विज्ञापन

बिहारीगंज : प्रखंड के कुस्थन पंचायत आदिवासी कोठी टोला में बुधवार को थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के द्वारा अवैध महुआ शराब बंद करने को लेकर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने आदिवासी समाज के द्वारा किये जा रहे देशी शराब के निर्माण को बंद करके किसी दूसरे रोजगार के द्वारा अपना जीवन-यापन करें. जिससे समाज में शांति एवं स्वच्छता का वातावरण कायम हो सकें.

थानाध्यक्ष ने सभी पुरुषों और महिलाओं से आग्रह किया कि वो देशी शराब के निर्माण एवं बेचना बंद करें और किसी अन्य रोजगार कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें. जिससे वे आगे चल कर अच्छे व्यक्ति बन सकें. इस तरह करने से समाज में शांति रहेंगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर आप अवैध शराब निर्माण कार्य एवं बेचना बंद नहीं करेंगे तो सरकार अवैध शराब बनाने वाले पर सख्त कार्रवाई करेंगी. मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणा उपस्थित होकर थानाध्यक्ष की बात से सहमत हुए. मौके पर पुलिस बल के साथ पुअनि रामधन उड़ाव व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन