चार घरों में लाखों की चोरी

Published at :16 Mar 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
चार घरों में लाखों की चोरी

ग्वालपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के टेमा भेला वार्ड नंबर 11 में सोमवार की रात्रि चार घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में बूचो देवी, कृष्णा देवी, बबलू कुमार, सुनील कुमार के घर में चोरी हुई. चोरों ने घर के बगल में मकई खेत में सारा समान ले जाकर लूट […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के टेमा भेला वार्ड नंबर 11 में सोमवार की रात्रि चार घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में बूचो देवी, कृष्णा देवी, बबलू कुमार, सुनील कुमार के घर में चोरी हुई. चोरों ने घर के बगल में मकई खेत में सारा समान ले जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. चोरी की घटना में कृष्णा देवी के घर से बक्सा खोल 15 हजार रूपये नगद, 20 ग्राम सोना, 10 से 15 भरी चांदी के जेवरात चोरी की चोरी कर ली.

सुनील कुमार के घर कपड़ा, आभूषण सहित अन्य समानों की चोरी कर ली गयी. वहीं बूचो देवी के घर से महेंगे कपड़े एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी. साथ ही बबलू कुमार से चोर जैसे ही घर से बक्सा लेकर बाहर जा रहे थे. लोगों के जग जाने के कारण चोर बक्सा छोड़ कर भाग गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन