आधा दर्जन से अधिक दुकानें जली

बिहारीगंज : बिहारीगंज प्रखंड के पूर्णिया गोला चौक के समीप गुदरी बाजार में गुरुवार की रात्रि बिजली के शाॅट सर्किट से आग लग जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक फुटकर विक्रेताओं का दुकान जल गयी. जानकारी के अनुसार विक्रेताओं ने बताया कि हमलोग रात्रि के साढे नौ दुकानदारी खत्म कर घर चले गये. देर […]
बिहारीगंज : बिहारीगंज प्रखंड के पूर्णिया गोला चौक के समीप गुदरी बाजार में गुरुवार की रात्रि बिजली के शाॅट सर्किट से आग लग जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक फुटकर विक्रेताओं का दुकान जल गयी. जानकारी के अनुसार विक्रेताओं ने बताया कि हमलोग रात्रि के साढे नौ दुकानदारी खत्म कर घर चले गये. देर रात्रि बाजार वासियों के द्वारा मोबाइल पर सूचना दिया गया कि आपके दुकान में आग लग गयी. जब तक में हमलोग घर से आते तब तक में दुकान सहित दुकान में रखें समान जल कर राख हो गया. विक्रेताओं ने बताया कि दुकान के बगल में ट्रांसफॉर्मर है.
बिजली के तार स्थिति दयनीय होने के कारण सॉर्ट सर्किट हुआ. जिस कारण आग लग गयी. अगलगी की घटना में रेडियो फीटर नीरज कुमार सिंह, बाइक रिपेरिंग दुकान मो मजीस, शैलून गणेश ठाकुर, गुलाब ठाकुर, चाय नश्ता दुकानदार संतोष महतो, वॉच सेंटर दुकानदार जय प्रकाश झा, अरूण साह नाश्ता का दुकान, उमेश कुमार किराना दुकान, जल कर राख हो गया. अगलगी की घटना में दुकानदारों का लगभग तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है. घटना को लेकर स्थानीय अंचलाधिकारी को सूचना दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




