सिंहेश्वर स्थान है बिहार का देवघर : डीआइजी

मधेपुरा/सिंहेश्वर : सिंहेश्वर नाथ धाम की महत्ता शास्त्र वर्णित है़ इस स्थान की पवित्रता और इसके महत्व को और प्रचारित व प्रसारित किये जाने की जरूरत है़ यह देवस्थान बिहार का देवघर है़ सोमवार को प्रसिद्ध धार्मिक नगरी सिंहेश्वर स्थान में शिवरात्रि मेला का शुभारंभ करते हुए कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने […]
मधेपुरा/सिंहेश्वर : सिंहेश्वर नाथ धाम की महत्ता शास्त्र वर्णित है़ इस स्थान की पवित्रता और इसके महत्व को और प्रचारित व प्रसारित किये जाने की जरूरत है़ यह देवस्थान बिहार का देवघर है़ सोमवार को प्रसिद्ध धार्मिक नगरी सिंहेश्वर स्थान में शिवरात्रि मेला का शुभारंभ करते हुए कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने लोगों को संबोधित किया.
इससे पहले डीआइजी चंद्रिका प्रसाद, डीएम सह मेला समिति के अध्यक्ष मो सोहैल, एसपी विकास कुमार, एडीएम अबरार अहमद कमर, डीडीसी मिथिलेश कुमार, न्यास समिति के सचिव सह एसडीएम संजय कुमार निराला, न्यास के सदस्य डा भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, मनीष सर्राफ आदि ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया़ मेला द्वार पर डीआइजी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया़ इसके बाद फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया गया़
डीआइजी चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि मेला का अर्थ है मिलना़ मिलने के ध्येय को सुरक्षित, संयमित, मनोरंजक और पवित्र होना चाहिए़ उन्हें प्रसन्नता है कि डीएम मो सोहैल के नेतृत्व में प्रशासन की पूरी टीम कुशलता से मेला आयोजन को भव्यता प्रदान में लगी है़ डीआइजी ने बाबा सिंहेश्वर स्थान के बारे में कहा कि यहां आ कर मन आनंदित हो जाता है़ यहां का आध्यात्मिक वातावरण हृदय के आक्रोशित अंश को बाहर निकाल देता है़
पवित्रता से भर देता है़ अगर सिंहेश्वर स्थान की महिमा दूर दराज के लोगों तक पहुंचे तो हर किसी को भावनात्मक परिवर्तन का यह लाभ मिल सकेगा़ देवघर की तरह ही सिंहेश्वर का विकास किया जायेगा. कांवरियों के लिए उचित व्यवस्था हो़ गंगा से जल भर का यहां आने के लिए एक विशेष कॉरीडोर का निर्माण किया जाये़ डीआइजी ने कहा कि उन्हें केवल उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा भरोसा है कि ऐसा जरूर होगा़ उद्घाटन कार्यक्रम के बाद डीआइजी व डीएम ने मेला में कृषि विभाग के मीना बाजार, जीविका, जल व स्वच्छता समिति, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नारियल विकास बोर्ड के स्टॉल का भी उद्घाटन किया़ इस बीच थोड़ी देर के लिए मेला स्थित मेला थाना में ठहरने के बाद डीआइजी रवाना हो गये़
सिंहेश्वर मेला को जल्द मिलेगा राजकीय मेला का दर्जा : सिंहेश्वर . सिंहेश्वर मेला को जल्दी ही राजकीय मेला का दर्जा मिलेगा़ इसके लिए सभी जरूरी तैयारी शुरू कर दी गयी है़ मेला और सिंहेश्वर के इतिहास से सबंधित सामग्री संकलित कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है़ वेबसाइट का निर्माण भी करा लिया गया है़
मेला समिति के अध्यक्ष डीएम मो सोहैल ने सोमवार को सिंहेश्वर मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में यह जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि राजकीय मेला का दर्जा मिलने के बाद मेला आयोजन में फंड की कमी नहीं होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




