नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल बरबाद

नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल बरबाद फोटो – मधेपुरा 31,32कैप्शन – प्रतिनिधि, आलमनगरप्रखंड के आलमनगर के दक्षिणि पंचायत स्थित कारू बाबा थान के निकट नहर के पश्चिमी भाग के टूट जाने से पानी की धारा किसानों के ललाहते मक्के व गेहूं की फसलों को डूबा दिया. नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं […]
नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल बरबाद फोटो – मधेपुरा 31,32कैप्शन – प्रतिनिधि, आलमनगरप्रखंड के आलमनगर के दक्षिणि पंचायत स्थित कारू बाबा थान के निकट नहर के पश्चिमी भाग के टूट जाने से पानी की धारा किसानों के ललाहते मक्के व गेहूं की फसलों को डूबा दिया. नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं की फसल पानी में डूब गयी किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है. बची हुई फसलों को बचाने की वहीं विभाग सोया हुआ है. अहले सुबह नहर टूटने की खबर सुनते हीं किसान अपनी खेतों की ओर दौड़ पड़े तो फसल डूबी हुई मिली. वहीं जिस किसान की फसल डूबने के कगार पर पहुंच चुकी थी, वे अपनी फसलों को बचाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों से गुहार लगाते देखे गये. किसान फुलेश्वर सिंह, कैलाश सिंह, नागो ऋषिदेव, सुरेश ठाकुर, दशरथ सिंह, रूपन शर्मा, सहित सैकड़ों किसान नें बताया कि मक्के व गेहूं की बुआई करने में हीं हजारों रुपये महाजन से उधार लेकर खेती की थी. लेकिन, विभाग की लापरवाही व आरईओ द्वारा बगल में बनाये जा रहे. पुल निर्माण के लिए बनाये गए एप्रोच पथ में संवेदकों द्वारा मिट्टी काट लेने से नहर को जल संसाधन विभाग द्वारा छोरे गये पानी ने रातों रात नहर को काटते हुए खेतों के इधर पानी जा गिरा. इससे हमलोगों की फसल डूब गई. किसानों का कहना था कि एक मात्र यही रबी फसल से हीं पेट की आग की ज्वाला को शांत करने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई लिखई भी इसी खेती पर निर्भर था. अब हमलोगों का क्या होगा किसानों ने जल संसाधन विभाग की लापरवाही एवं संवेदकों पर कारवाई की मांंग करने के साथ-साथ सरकार से मुआवजा की मांग की है. इस बाबत अंचलाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि नहर टूटने की सूचना अधीक्षण अभियंता सहित वरीय पदाधिकारी को दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




