अवैध खनन को नहीं की जायेगी बर्दाश्त- डीएम

Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन को नहीं की जायेगी बर्दाश्त- डीएम

अवैध खनन को नहीं की जायेगी बर्दाश्त- डीएम

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. सोमवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस डीएम ने जिले में जारी खनन गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि अवैध खनन और इसके अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन के खिलाफ नियमित रूप से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जाय. नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाय. समन्वय और पर्यावरणीय मानकों पर जोर डीएम ने कहा कि खनन से जुड़ी तमाम गतिविधियां निर्धारित सरकारी नियमों और पर्यावरणीय मानकों के दायरे में ही होनी चाहिए. उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर चेक पोस्ट और संवेदनशील इलाकों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. राजस्व व निगरानी की समीक्षा बैठक में केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि राजस्व संग्रहण की प्रगति पर भी चर्चा हुई. डीएम ने खनन स्थलों की सतत निगरानी के लिए जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया ताकि सरकारी राजस्व की क्षति को रोका जा सके. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और टास्क फोर्स के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन