जनसुनवाई में डीएम की पहल: 14 आवेदनों पर कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जनसुनवाई में डीएम की पहल: 14 आवेदनों पर कार्रवाई का निर्देश

जनसुनवाई में डीएम की पहल: 14 आवेदनों पर कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन

मधेपुरा. समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने जनसुनवाई कार्यक्रम के जरिए आमलोगों की फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने समस्याओं व शिकायतों से संबंधित 14 आवेदन दिये. डीएम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि उनके संवेदनशीलता के साथ समाधान का भरोसा भी दिया. पारदर्शिता के साथ समय सीमा में हो निष्पादन जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी, न्यायसंगत और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाय. डीएम ने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जनता से सीधे जुड़ाव का माध्यम है जनसुनवाई डीएम ने कहा कि जनसुनवाई आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है. इसके जरिए प्रशासन सीधे जनता से जुड़ता है और उनकी जमीनी समस्याओं को समझ पाता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की हर स्तर पर निगरानी की जाय, ताकि परिवादी को संतोषजनक न्याय मिल सके.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन