सीओ ने विभन्नि आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Published at :09 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने विभन्नि आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

सीओ ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करते अधिकारी एवं उपस्थित सेविका — आंगनबाड़ी केंद्र पर पायी गयी भारी अनियमितता — — सीओ ने कहा, वरीय अधिकारी के आदेशानुसार की जायेगी कार्रवाई — प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण सीओ विकास […]

विज्ञापन

सीओ ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करते अधिकारी एवं उपस्थित सेविका — आंगनबाड़ी केंद्र पर पायी गयी भारी अनियमितता — — सीओ ने कहा, वरीय अधिकारी के आदेशानुसार की जायेगी कार्रवाई — प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण सीओ विकास कुमार के द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान जहां दो आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णत: बंद पाया गया. वहीं कई केंद्रों पर भारी अनियमितता पाई गई. सीओ ने निरीक्षण के दौरान आलमनगर दक्षणी पंचायत के करूणावासा स्थित केंद्र संख्या 14 पर जहां सेविका रजनी देवी मौजूद थी एवं मात्र पांच बच्चे हीं केंद्र पर मौजूद पाये गये. जहां पोषाहार भी नहीं बनाया जा रहा था. वहीं इटहरी पंचायत के भ्रमरपुर टोला स्थित केंद्र संख्या 92 एवं केंद्र संख्या 82 पर बच्चों की संख्या कम पाई गई एवं अल्पहार का वितरण भी नहीं दी गई थी. साथ हीं पोषाहार भी 12 बजे तक नहीं बन रही थी. वहीं राम टोला गौछी डीह स्थित केंद्र संख्या 94 एवं सोनामुखी स्थित केंद्र संख्या 88 बंद पाया गया. लोगों द्वारा सेविका द्वारा केंद्र संचालन नहीं किये जाने एवं भारी अनियमितता बरते जाने की बात कही. निरीक्षण के उपरांत सीओ विकास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जांच किया गया एवं जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन