सत्य के मार्ग पर चलने से मिलती है शांति - संत डॉ अभय

सत्य के मार्ग पर चलने से मिलती है शांति - संत डॉ अभय
मधेपुरा. सदर प्रखंड के सधुवा गांव स्थित सदगुरु कबीर आश्रम सधुवा में संत जीवन स्वरूप साहेब जी के सानिध्य में सदगुरु कबीर सत्संग महोत्सव संपन्न हो गया. मुख्य प्रवक्ता कबीर पारख निकेतन चैरिटेबल ट्रस्ट कहलगांव भागलपुर से आये परम पूज्य सद्गुरुदेव संत डॉ अभय साहेब जी ने कहा कि मानव जीवन, सच्चे गुरु का सानिध्य और उनके प्रति विनम्रता तीनों अत्यंत दुर्लभ है. संयोग है जो भाग्य से मिलते हैं. हमें माता-पिता, गुरु और समाज की सेवा करनी चाहिए. सेवा ही भक्ति है,समर्पण ही भक्ति है. इंसान के अंदर जो राग, द्वेष, ईर्ष्या , दुर्गुण है. वह भक्ति और साधना से ही कटेगा. पूज्य संत संजय साहेब ने कहा कि सत्संग ज्ञान का द्वार है, सत्संग से ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होता है. अच्छे से जीवन जीने का अभ्यास सत्संग से ही प्राप्त होता है. प्रो नवल किशोर साहेब ने कहा कि हमें सत्य का संग करना चाहिये. सत्संग से ही हमें सार क्या है ,असार क्या है, इसका ज्ञान प्राप्त होता है. सत्य का मार्ग पर चलने से ही हमें शांति मिलती है. संत जीवन स्वरूप साहेब ने कहा-चोरी ,हिंसा ,नशा, झूठ, व्यभिचार का त्याग करना चाहिये. मंच संचालक शिक्षाविद जय नारायण पंडित ने कहा इंसान की खुशबू रहती है, इंसान बदलते रहते हैं. मनुष्य का कर्म ही मनुष्य को शैतान एवं इंसान बनाता है मनुष्य का कर्म ही मनुष्य को शैतान बनता है और मनुष्य का कर्म ही मनुष्य को इंसान बनाता है. मनुष्य अपने कर्म से ही महान होता है. यश, कीर्ति, बुद्धि एवं शांति जो भी इंसान प्राप्त किया है, तो वह सत्संग का ही फल है. मनुष्य का शरीर बड़े भाग्य से मिला है, इसी शरीर में जीते जी ध्यान, साधना और भक्ति करनी चाहिये, तभी हमारा कल्याण होगा. अभिभावकों से आग्रह है ,हमें नित्य दिन बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए, हमारे बच्चे नशा का सेवन नहीं करें ,इस पर ध्यान देना चाहिये. मौके पर संत ध्रुव साहेब, भुवनेश्वरी साहेब, सुखदेव साहब ,दयानंद साहब, शिवेंद्र साहब, शिवनारायण प्रसाद यादव, विजेंद्र साहब ,शालिग्राम साहब ,पंकज साहब आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










