महिला पर्यवेक्षिकाओं की बैठक में योजनाओं के पंजीकरण पर जोर

Updated:
विज्ञापन
महिला पर्यवेक्षिकाओं की बैठक में योजनाओं के पंजीकरण पर जोर

महिला पर्यवेक्षिकाओं की बैठक में योजनाओं के पंजीकरण पर जोर

विज्ञापन

शंकरपुर. प्रखंड के बाल विकास परियोजना अंतर्गत मंगलवार को महिला पर्यवेक्षिकाओं ने अपने-अपने सेक्टरों में सेविकाओं के साथ बैठक की. इस दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व कन्या उत्थान योजना के तहत योग्य लाभुकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए सेविकाओं को प्रेरित किया गया. पर्यवेक्षिकाओं ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर पात्र महिलाओं की पहचान कर उनका तीन-तीन फॉर्म वर्तमान वित्तीय वर्ष में शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित किया जाये. बैठक में कहा कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन तभी संभव है जब जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़े. सभी सेविकाओं से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व कन्या उत्थान योजना का लाभ हर योग्य लाभुक तक पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र महिलाओं की पहचान करें और उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लोगों को जानकारी दें, ताकि कोई भी लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रह जाये. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मीना कुमारी, सरोज कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन