टूर्नामेंट के फाइनल में मधेपुरा की टीम विजयी

Published at :03 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
टूर्नामेंट के फाइनल में  मधेपुरा की टीम विजयी

टूर्नामेंट के फाइनल में मधेपुरा की टीम विजयी फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – शिल्ड प्रदान करते जिला पदाधिकारी मो सोहैल प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा के ऐतिहासिक मैदान में 26 दिसंबर से चल रहे स्वर्गीय हृदय नारायण यादव क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन डीएम मो सोहैल के द्वारा शनिवार को विजेता एवं उप विजेता टीम […]

विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल में मधेपुरा की टीम विजयी फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – शिल्ड प्रदान करते जिला पदाधिकारी मो सोहैल प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा के ऐतिहासिक मैदान में 26 दिसंबर से चल रहे स्वर्गीय हृदय नारायण यादव क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन डीएम मो सोहैल के द्वारा शनिवार को विजेता एवं उप विजेता टीम को शिल्ड प्रदान कर किया. वहीं डीएम एवं वरिष्ठ पत्रकार डा देवाशीष बोस को शॉल एवं बुके से स्वागत किया गया. क्रिकेट के व्यवस्थापक ग्वालपाड़ा निवासी दुष्यंत कुमार उर्फ पिंकू के द्वारा अपने लगातार 11 वर्ष से टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. शनिवार को फाइनल में पहुंचे मधेपुरा व बिहारीगंज टीम के बीच मैच खेला गया. जहां टॉस जीत कर बिहारीगंज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 133 रन बना कर सिमट गयी. वहीं मधेपुरा की टीम दो विकेट पर मैच को जीत लिया. मधेपुरा के सद्दाम को मैन ऑफ द मैच एवं बिहारीगंज के बंटी को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मिला. डीएम मधेपुरा के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को सिल्ड प्रदान किया गया. वहीं मैच के आयोजक पिंकू जी के द्वारा विजेता टीम को 21 सौ रूपया नगद एवं उप विजेता टीम को 11 सौ रूपया नकद पुरस्कार के रूप में दिया गया. मैच में आभाष कुमार, कुमार अग्निवेश, अमित शेखर, मुकेश, राहुल, कार्तिक, रिजवान, नवनीत आदि लोगों का भरपुर सहयोग रहा. एंपायर का काम अशोक कुमार एवं दीपक कुमार ने किया. उद्घोषक के रूप में राजीव कुमार ने बखूबी लोगों के मन को उल्लासित करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन