किसानों के कंधे पर जिले का विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : बीएन मंडल स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला का उद्घाटन करते हुए डीएम ने कहा कि किसानों के कंधे पर जिला का विकास टिका है. उन्होंने कहा कि जिले में सभी संसाधन उपलब्ध है, सिर्फ जरूरत है किसानों को नये तकनीकी से खेती करने की. वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर […]
विज्ञापन
मधेपुरा : बीएन मंडल स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला का उद्घाटन करते हुए डीएम ने कहा कि किसानों के कंधे पर जिला का विकास टिका है. उन्होंने कहा कि जिले में सभी संसाधन उपलब्ध है, सिर्फ जरूरत है किसानों को नये तकनीकी से खेती करने की.
वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर किसान उन्नत व समृद्ध बन सकते है. उन्होंने कहा कि आगामी 4,5,6 जनवरी को बीएन मंडल स्टेडियम में लोन मेला का आयोजन किया गया है. जिसमें केसीसी के अलावा गव्य विकास को लेकर किसानों को लोन दिया जाना है. वहीं डीएम ने किसानों को नाबार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने की बात कही. उद्घाटन के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी यदुनंदन प्रसाद यादव, परियोजना निदेशक राजन बालम, जिला उद्यान पदाधिकारी अजय कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, डा सुनील कुमार सिंह, डा मिथलेश कुमार राय, पंकज चौरसिया, कृषि समन्वयक अमर कुमार सुनील, राजेश कुमार, नवीन प्रसाद सिंह मौजूद थे.
नकली बीज पर किसानों ने उठाया सवाल
जिले के सदर प्रखंड के अलावा, गम्हरिया, सिंहेश्वर, घैलाढ़, शंकरपुर व मुरलीगंज प्रखंड में इस तरह के दर्जनों मामले सामने आये हैं. खास कर सदर प्रखंड के बालम गढ़िया व गम्हरिया प्रखंड के इटवा जिवछपुर गांव में किसानों ने सैकड़ों एकड़ में गेंहू का बीज नहीं निकलने की शिकायत की.
बाजार में नकली बीज मिलने से किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है. इस नुकसान से किसानों में हाहाकार मच गया है. किसान संतोष झा, मदन सिंह, पप्पू यादव ने कहा कि बाजार से गेहूं का बीज खरीद कर बोये हैं. लेकिन दस दिन बीतने को है, खेत में गेहूं का पौध नहीं निकला. इसके बाद खेत में लगाये गये हजारों की लागत बरबाद हो गयी.
वहीं बालम गढ़िया के किसानों ने बताया कि मठाई बाजार से बंसल कंपनी का बीज खरीद कर खेत में बोये है. लेकिन नकली बीज रहने के कारण खेत में पौध नहीं निकला है.जिससे सैकड़ों एकड़ खेत अब तक पड़ती है. किसान शंभु प्रसाद यादव, शांति यादव, प्रीतम यादव, सनोज सिंह ने कहा कि हजारों की लागत से गेंहू का बीज बाजार से खरीद कर लाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










