करंट से बैल की मौत, लगाया जाम

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में सिंहेश्वर से लालपुर सरोपट्टी रोड पर लक्षमीणिया टोला के पास बुधवार की सुबह 33 हजार वोल्ट करंट से एक बैल की मौत हो गयी. वहीं बैलों को लेकर खेत जोतने जा रहे परमेश्वरी यादव करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने इस जगह से विद्युत पोल हटाये […]
सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में सिंहेश्वर से लालपुर सरोपट्टी रोड पर लक्षमीणिया टोला के पास बुधवार की सुबह 33 हजार वोल्ट करंट से एक बैल की मौत हो गयी. वहीं बैलों को लेकर खेत जोतने जा रहे परमेश्वरी यादव करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने इस जगह से विद्युत पोल हटाये जाने व मुआवजा की मांग करते हुए सिंहेश्वर-लालपुर रोड को जाम कर दिया.
लोगों ने करीब तीन घंटे तक रहे जाम को सीओ के आश्वासन के बाद ही समाप्त किया. जाम के दौरान स्कूल जाने वाले शिक्षकों व बैंककर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










