66 पीस बोतल कोडिनयुक्त कप सिरफ बरामद

66 पीस बोतल कोडिनयुक्त कप सिरफ बरामद
उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक से बसगरहा गांव जाने वाली सड़क पर बुधवार को पुलिस ने बाइक सहित 66 पीस बोतल कोडिनयुक्त कप सिरफ जब्त किया है. वहीं तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कॉलेज चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इस दौरान एक बाइक चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा. पुलिस को शक हुआ. जबतक पुलिस कुछ समझ पाते बाइक चालक फरार हो गया. पुलिस ने बाइक की तलाशी ली. जहां कप सीरप मिला. गिनती करने पर 66 पीस कप सिरप बोतल मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बाइक और बरामद कप सीरप को लेकर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि तस्कर का पता लगाया जा रहा है. जल्द तस्कर का पता लगा लिया जायेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक बिना नंबर की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










