वैज्ञानिक तरीके से खेती करें खेती

Published at :22 Nov 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से खेती करें खेती

वैज्ञानिक तरीके से खेती करें खेती चौसा . चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रमुख अझली देवी एवं उपप्रमुख विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने किसानों से […]

विज्ञापन

वैज्ञानिक तरीके से खेती करें खेती चौसा . चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रमुख अझली देवी एवं उपप्रमुख विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने किसानों से खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का आहवान किया. उन्होंने कहा कि कृषि हमारी अर्थ व्यवस्था का मुल आधार है. उपप्रमुख विनोद सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से किया गया खेती कम लागत में मुनाफा अधिक मिलता है. इस मौके पर कई वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियों ने किसानों को खेती के गुर सिखाये. महोत्सव की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह, संचालन कुंजबिहारी शास्त्री ने की. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन