ढ़ाई वर्षीय पुत्र के साथ विवाहिता गायब

Published at :22 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
ढ़ाई वर्षीय पुत्र के साथ विवाहिता गायब

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय के एक कर्मी की विवाहिता पुत्री अपने ढ़ाई वर्ष के पुत्र के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है. रविवार को इस बाबत विवि के चतुर्थ वर्गीय कर्मी जय कृष्ण यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की अंदेशा जताते हुए बरामदगी की गुहार […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय के एक कर्मी की विवाहिता पुत्री अपने ढ़ाई वर्ष के पुत्र के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है. रविवार को इस बाबत विवि के चतुर्थ वर्गीय कर्मी जय कृष्ण यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की अंदेशा जताते हुए बरामदगी की गुहार लगायी है.

सदर थाना में दिये गये आवेदन में पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री चांदनी देवी का विवाह भर्राही ओपी अंतर्गत महेशुआ गांव में हुआ है. बीते मंगलवार को चांदनी बीएनएमयू कैंप स्थित अपने मायके आयी थी. मंगलवार की दोपहर चांदनी अपने ढ़ाई वर्षीय पुत्र आर्यण को डॉक्टर से दिखाने के लिए सदर अस्पताल ले कर गयी.

जिसके बाद वह लौट कर अपने घर नहीं पहुंची. गायब विवाहिता के पिता ने बताया कि वह लगातार अपने रिश्तेदारी में पुत्री को ढूंढते रहे. लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है. थाना को दिये गये आवेदन में अपहरण की आशंका जाहिर की गयी है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन में आधार पर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन