थमा प्रचार का शोर, मतदान कल

मधेपुरा : कोसी क्षेत्र के 13 विधानसभा क्षेत्र में कल होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया. इसके साथ ही लोगों को कानफाड़ू आवाज से निजात भी मिल गयी. इस दौरान पार्टी कार्यालयों से प्रचार सामग्रियों को हटा लिया गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक […]
मधेपुरा : कोसी क्षेत्र के 13 विधानसभा क्षेत्र में कल होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया. इसके साथ ही लोगों को कानफाड़ू आवाज से निजात भी मिल गयी. इस दौरान पार्टी कार्यालयों से प्रचार सामग्रियों को हटा लिया गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी सारी ताकत झोंक दी.
प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दल अपने अपने हिसाब से मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे. चुनाव प्रचार खत्म होने के 24 घंटे बाद मतदाता प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










