चोराें ने आठ दुकानों का ताला तोड़ की 45 हजार की चोरी

मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के भेजा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने किराना बरतन दुकान सहित आठ दुकानों का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के सामान की चोरी नहीं की. एक-दो किराना दुकान में रखे कुछ सिगरेट, किसमिस के पैकेट तथा एक दुकानदार के गल्ले में […]
मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के भेजा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने किराना बरतन दुकान सहित आठ दुकानों का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के सामान की चोरी नहीं की. एक-दो किराना दुकान में रखे कुछ सिगरेट, किसमिस के पैकेट तथा एक दुकानदार के गल्ले में रखा मोबाइल चोरों ने उड़ा लिया.
चोरों ने उमेश महतो, शंकर महतो, मुन्ना पूर्वे, गंगा मंडल, प्रमोद मंडल, मिथिलेश महतो, महेंद्र महतो, विनोद मंडल के दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा रुपये चोरी करने में सफल रहा . मंगलवार की सुबह दुकानदारों की सूचना पर थानाध्यक्ष रंगबहादुर सिंह, एएसआइ रामनाथ मिश्रा ने पहुंचकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी.
घटना को लेकर उक्त सभी दुकानदारों ने संयुक्त रूप से थाने में चोरों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रंग बहादूर सिंह ने बताया कि कुछ सिरफिरे लोगों के द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










