जात-पात से ऊपर की सरकार चाहिए, इस बार बीजेपी की सरकार चाहिए

जात-पात से ऊपर की सरकार चाहिए, इस बार बीजेपी की सरकार चाहिए फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन -प्रतिनिधि,गम्हरिया, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी पोखर हाईस्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने […]
जात-पात से ऊपर की सरकार चाहिए, इस बार बीजेपी की सरकार चाहिए फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन -प्रतिनिधि,गम्हरिया, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी पोखर हाईस्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब बिहार में नीतीश की सरकार और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. तब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी तो इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और आज वहीं नीतीश कुमार सोनिया जी के गुण गाने लगे. कांग्रेस की सरकार में टू जी घोटाला, कोयला घोटाला और अब नीतीश जी कहते है हमें अब घोटाला वालों से प्रेम हो गया. उन्होंने कहा कि एक गरीब का बेटा जिसकी मां दूसरे के घर के झारू पोछा लगा कर उसे पढ़ाया लिखाया. वे आज गुजारत का मुख्यमंत्री बने और गुजरात के विकास को देखते हुए पीएम पद के लिए चुना गया. लेकिन जनता ने नीतीश को दस साल दिया तो उन्होंने बिहार के विकास में कुछ नहीं किया. मौके पर तीवारी ने सभा में भोजपुरी अंदाज में एक गीत ‘ जात पात से ऊपर की सरकार चाहिए, इस बार बीजेपी की सरकार चाहिए गाया. मौके पर उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. मौके पर सूर्यनारायण कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया. मंच संचालन विरेंद्र चौधरी ने किया. मौके पर महेश्वरी यादव, राजीव जोशी, धीरेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, प्रमोद कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










