गरीबों को उनका हक दिला कर रहूंगा : पप्पू

Published at :03 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को उनका हक दिला कर रहूंगा : पप्पू

गरीबों को उनका हक दिला कर रहूंगा : पप्पू फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन – जीतापुर एवं बिहारीगंज में सभा को संबोधित करते पप्पू यादव प्रतिनिधि, जीतापुर/बिहारीगंज/चौसाआप मुझे एक मौका दें मैं आपसे वादा करता हूं 72 घंटे में बिहार की तसवीर बदल कर रख दूंगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की लचर व्यवस्था को ठीक कर […]

विज्ञापन

गरीबों को उनका हक दिला कर रहूंगा : पप्पू फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन – जीतापुर एवं बिहारीगंज में सभा को संबोधित करते पप्पू यादव प्रतिनिधि, जीतापुर/बिहारीगंज/चौसाआप मुझे एक मौका दें मैं आपसे वादा करता हूं 72 घंटे में बिहार की तसवीर बदल कर रख दूंगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की लचर व्यवस्था को ठीक कर एक नये बिहार का निर्माण करूंगा. जात पात की राजनीति से उपर उठ कर गरीबों को उनका हक दिला कर रहुंगा.उक्त बातें जनअधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुरलीगंज प्रखंड के बेलो मध्य विद्यालय के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा एक तरफ नीतीश लालू और मोदी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है. वहीं दूसरी ओर हमारी पार्टी विकास के मुद्दों पर बात कर रही है और जो वादा कर रहा हूं मरते दम तक निभाउंगा. लालू नीतीश के 25 वर्ष के शासन से जनता अब उब चुकी है. हर तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है. बिना घूस के एक भी कार्य संभव नहीं है. देश का सबसे पिछड़ा राज्य बिहार ही है. बीपीएल वाले को एपीएल बना दिया और एपीएल को बीपीएल बना दिया. यहां यही सुशासन है. उन्होंने कहा इस बार बिना मेरे पार्टी कोई भी सरकार नहीं बना सकता. अगर मुझे मौका मिला तो 14 वर्ष के बच्चों का मुख्य अनिवार्य शिक्षा गरीबों को दवाई मुफ्त मे, कोचिंग सेंटर में गरीबों के बच्चों की पढ़ाई की मुफ्त व्यवस्था, सहित अन्य सुविधाएं यहां के लोगों को दी जायेगी. आज पूरे देश की नजर बिहार पर टिकी है. उन्होंने लोगों से जपा के प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. मौके पर प्रवेश यादव, सुरेंद्र यादव, प्रशांत कुमार यादव, डिंपल पासवान, युगल किशोर यादव, उमेश कोयराला, मोहन मंडल, ललटू कुमार, उमेश यादव, अमरेंद्र यादव, अजिर बिहारी, सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. बिहारीगंज प्रतिनिधि के अनुसार – बिहारीगंज प्रखंड उच्च विद्यालय बभनगामा में चुनाव के आज अंतिम प्रचार अभियान में जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी यहां से चले जायेंगे, शरद यादव यहां से मध्य प्रदेश चले जायेंगे. लेकिन हमलोगों हमेशा मिलते-जुलते और बने रहेंगे. उन्होंने लोगों से जअपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल जायसवाल, डिंपल यादव, नसीम चांद घनश्याम जायसवाल प्रहलाद महतो, अनिल कुमार बंधु इसके अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. चौसा प्रतिनिधि के अनुसार – चौसा में मंगलवार को जनता उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. मौके पर उन्होंने जअपा के प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. मौके पर डा अजमेरी मतवाला. जवाहर यादव, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, मंटू कुमार यादव, राजेश सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन