बिहार का विकास भाजपा की सरकार ही कर सकती है: मांझी

बिहार का विकास भाजपा की सरकार ही कर सकती है: मांझी फोटो-50प्रतिनिधिकुमारखंड, मधेपुरा. बिहार में एनडीए की सरकार ही विकास कर सकती है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकता है. इस बार जात व पात पर नहीं विकास पर वोट पड़ेगा. यह बातें हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी […]
बिहार का विकास भाजपा की सरकार ही कर सकती है: मांझी फोटो-50प्रतिनिधिकुमारखंड, मधेपुरा. बिहार में एनडीए की सरकार ही विकास कर सकती है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकता है. इस बार जात व पात पर नहीं विकास पर वोट पड़ेगा. यह बातें हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने जवाहर उच्चविद्यालय रामनगर महेश के प्रांगन में चुनावी सभा में कही. उन्होंने कहा हर क्षेत्र में काम करने लगा तो नीतीश ने गद्ी के लिए मुझे वहां से हटा दिया. मेरी बढ़ती लाोकप्रियता से उन्हें चिढ़ हो गई. सत्ता धारण करने के लिए लालू प्रसाद से गठ जोड़ कर लिया. बिहार के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाइये. इस बार सारा तय है सरकार भाजपा की ही बनेगी. इसलिए एक-एक वोट भाजपा गठबंधन को दें. मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा कि इस बार मेरे बातों पर यकीन कर भाजपा की सरकार बनाइए बिहार का चहुमुखी विकास होगा. इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष संतोष जयसवाल ने किया तथा हम के जिला अध्यक्ष शौकत अली,पुर्व मुखिया मु़इमतियाज,जीवन सिंह,सुरेन्द्र सरदार,कौशल किशोर चौधरी ,अमित सिंह,नरेश कुमार,दीपनारायण यादव,अवधेश सिंह,देवाशीष कुमार,नवीन कुमार,अमित कुमार सिंह,कुमार देवाशीष,विनय कुमार,लालेश्वर सिंह,दिलीप ऋषिदेव,अशोक ऋषिदेव,लालो सिंह,शशि भुषण कुमारबिसाखा देवी,नवीन कुमार,लालेश्वर सिंह,नरेश सिंह,बिनोद कुमार भीम सिंह,अमित सिंह,बिनय कुमार,देवाशीष, आदि मौजूद थे।————————————भारत में चल रहा दो प्रधान मंत्री का शासन,बृन्दा करातकुमारखंड,भारत में दो-दो प्रधान मंत्री का शासन चलता है असल प्रधान मंत्री तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ही है. देश बिनाश की ओर बढ़ रहा है. उक्त बातें भाकपा पोलिट ब्यारो की सदस्या बृन्दा करात ने महर्षि मेही उच्च विद्यालय के प्रांगन में चुनावी सभा में कही. इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी आरएसएस का मुखौटा है. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तो सिर्फ चालक है. देश बिनाश की ओर बढ़ रहा है देश में बेरोजगारी और भ्रष्टार समप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा मिल रहा है. भाजपा के शासन में दलितो को जिन्दा जलाया जारहा है, ब्यापम जैसे धोटाला हो रहे हैं. समप्रदायिक शक्तियां क्षेत्र में अपना फन फैला रहा है. समाजिक ताना बाना को तोड़ कर लोगों को विकास के मुद्े से भटकाया जारहा है. विकास भ्रष्टाचार तथा कालाधन वापसी का वादा कर प्रधान मंत्री बन्ने वाले नरेन्द्र मोदी अपना वादा भूल गए और प्रधान मंत्री अपने किए वादा को पुरा करने के बदले चुनावी प्रचार और विदेश यात्रा में लीन रहते हैं. देश का रूपया बिदेश यात्रा पर खर्च हो रहा है गरीबों के योजना पर खर्च करने का समय नहीं है. वहीं बिहार की नीतीश सरकार गरीब बिरोधी है जमीन्दारों के पास जमीन रहते गरीबों को नहीं बांटा इस से स्पष्ट हैं कि कोई भी सरकार आम जन का भला नहीं कर सकता है. प्रधान मंत्री प्रचार मंत्री बने हुए और सुशासन बाबू अमीरों के पीछे हैं. भाकपा ही गरीब मजदुर तथा किसानों को मान सम्मान और रोजगार तथा विकास कर सकती है इसलिए बाम पंथी प्रत्याशी राजकिशोर सरदार को अपना मत देकर कामयाब बनाए। मौके पर पुर्व एम एल सी बलराम सिंह यादव ने भी संबोधित किया तथा अधिवक्ता का़कृतनारायण यादव ने सभा का अध्यक्षता किया। मौके पर का़ जगन्नाथ झा,कृष्ण कुमार यादव,का़ललन यादव,का़पन्नालाल यादव,का़अशोक यादव आदि उपस्थित थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










