छोड़ कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान

छोड़ कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – प्रतिनिधि, सिंहेश्वर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका सिंहेश्वर के द्वारा रामपट्टी में विकास एवं विहान जीविका महिला ग्राम संगठन ने मतदाता जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया. कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी दीदीयों व […]
छोड़ कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – प्रतिनिधि, सिंहेश्वर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका सिंहेश्वर के द्वारा रामपट्टी में विकास एवं विहान जीविका महिला ग्राम संगठन ने मतदाता जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया. कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी दीदीयों व स्थानीय ग्रामीणों ने इस अभियान में भाग लिया. इस दौरान परियोजना प्रबंधक सुबित कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य जीविका दीदीयों व उनके परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना एवं मतदान के प्रतिशत हो बढ़ाना है. महिलाओं व ग्रामीणों ने वोट डालने जाना है चुनाव का पर्व मनाना है, बूढ़े हो या जवान, सभी करे अपना मतदान, जो बांटे साड़ी नोट उसे कभी न देंगे वोट, छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान जैसे नारे भी लगा रहे थे. इन कार्यक्रमों का काफी व्यापक असर देखा गया. समुदाय स्तरीय संगठनों द्वारा आगामी दिनों अन्य कई जागरूकता कार्यक्रम की योजना बनायी गयी है. बीपीएम ने कहा कि जीविका के समुदाय आधारित संगठनों द्वारा स्वच्छ प्रत्याशियों को मतदान, मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए कई कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर आयोजित किया जायेगा. जिसका निर्णय संबंधित समुदाय आधारित संगठनों की बैठकों में लिया गया. साथ ही जीविका के प्रखंड कार्यालय में भी मतदान जागरूकता से संबंधित बैनर लगाया गया है. उक्त आयोजनों में जीविका समूह की दीदीयों के अलावे क्षेत्रीय समन्वयक प्रकाश कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ सुभाष कुमार, सहायक संजीव कुमार, लेखापाल – मनोज साह, समन्वयक नविता कुमारी, मधु रानी, श्वेता स्वराज, ज्योति कुमारी, मुन्नी कुमारी, ममता कमारी, अनामिका कुमारी सहित स्थानीय कैडरों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभागिता की व दीदीयों को मतदान के लिए प्रेरित किया. — इनसेट– प्रतिनिधि ग्वालपाड़ा. शनिवार ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय मे जीविका स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन के लगभग पांच सौ महिलाओं के द्वारा जागृति सीएलएफ कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया. रेली मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड परिसर होते हुए पुन: अपने कार्यालय वापस आया. रैली में उपस्थित ब्लॉक प्रॉजेक्ट मैनेजर मिर्जा आजाद वेग, लेखा पाल कुणाल कुमार, कार्यालय सहायक अंशुमन कुमार अनल, सुनील कुमार एवं सामुदायिक समन्वयक अनामिका, पूजा, तृप्ति, मुन्नी आदि ने अपने सहयोगियों के साथ नारे लगा कर लोगों को जागरुक किया. — इनसेट— प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को किया जागरूकफोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – प्रतिनिधि, बिहारीगंज. बिहारीगंज उच्च विद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता हेतु कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल आठ टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है. प्रतियोगिता का आयोजन बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ महेंद्र प्रसाद के अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान बालक एवं बालिकाओं के द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता बालक में कोसी टोला विजेता, भातु साह उच्च विद्यालय हथियौंदा उप विजेता एवं बालिका में विजेता मध्य विद्यालय गंगौरा, उपविजेता जगन्नाथ झवर बालिका मध्य विद्यालय रहा. मौके पर बीइओ महेंद्र प्रसाद , प्रधानाध्यापक शाह अहमद, शिवराज राणा, प्रेम शंकर, मो अताउर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. —–इनसेट —–बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली प्रतिनिधि, मधेपुरा. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विषय आधारित जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम सह मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम वेद व्यास महा विद्यालय आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों जागरूकता अभियान चला कर मतदान करने को कहा गया. मौके टीएन सिंह , दिनेश कुमार, विरेंद्र कुमार, प्रो अनिल कुमार, राहुल यादव, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओ शहर के तुलसी पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली कर्पूरी चौक, पूर्णिया गोला चौक भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया. वहीं बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया. मौके हरिनंदन बाबू, श्यामल कुमार सुमित, विभीषण कुमार, निर्मल कुमार आदि उपस्थित थे. –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










