नदी में डूबने से युवक की मौत

मधेपुरा : सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित धातु टोला निवासी 35 वर्षीय पंचु सादा की नदी में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर शुक्रवार को नदी से शव को बरामद किया. जानकारी अनुसार पंचु सादा गुरुवार की सुबह लकड़ी लाने नदी के दूसरी तरफ गये थे. लौटने के दौरान नदी […]
मधेपुरा : सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित धातु टोला निवासी 35 वर्षीय पंचु सादा की नदी में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर शुक्रवार को नदी से शव को बरामद किया.
जानकारी अनुसार पंचु सादा गुरुवार की सुबह लकड़ी लाने नदी के दूसरी तरफ गये थे. लौटने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गयी. गुरूवार की शाम ग्रामीणों को पंचु के डूबने की खबर मिली. लेकिन प्रयास करने के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका. शुक्रवार की सुबह शव अपने आप नदी के तल पर आ गया. घटना की सूचना परिजनों ने सदर थानाध्यक्ष को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










