जअपा प्रत्याशी नर्विाचन आयोग भेजी शिकायत

जअपा प्रत्याशी निर्वाचन आयोग भेजी शिकायत फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा जनअधिकार पार्टी के प्रचार वाहन को बेवजह जब्त किये जाने और फिर घंटों थाना पर रख कर छोड़ने को लेकर पार्टी के प्रत्याशी डाॅ अशोक कुमार यादव ने निर्वाचन आयोग को शिकायत किया है. निर्वाचन आयोग को भेजे गये शिकायत में प्रत्याशी […]
जअपा प्रत्याशी निर्वाचन आयोग भेजी शिकायत फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा जनअधिकार पार्टी के प्रचार वाहन को बेवजह जब्त किये जाने और फिर घंटों थाना पर रख कर छोड़ने को लेकर पार्टी के प्रत्याशी डाॅ अशोक कुमार यादव ने निर्वाचन आयोग को शिकायत किया है. निर्वाचन आयोग को भेजे गये शिकायत में प्रत्याशी ने स्थानीय पदाधिकारियों पर पावर का दुरुपयोग करने और साजिश के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. अशोक यादव ने कहा कि जानबुझ कर सरकार के इसारे पर उनके प्रचार अभियान को रोका जा रहा है. बुधवार को घैलाढ़ प्रखंड में प्रचार वाहन को बेवजह घंटों रोक कर रखा गया. गुरुवार को जिला मुख्यालय में प्रचार वाहन पर लगे झंडे को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए अधिकारियों ने घंटों रोक कर रखा. जिससे प्रचार अभियान प्रभावित हुआ. बाद में देर शाम अपनी गलती मानते हुए प्रचार वाहन को थाना से मुक्त कर दिया गया. प्रत्याशी ने कहा कि जनअधिकार पार्टी के पक्ष में मतदाताओं की गोलबंदी देख कर अन्य पार्टी के होश उड़ गये है और सरकारी अधिकारियों के द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










