वाहन चेकिंग, जुर्माना वसूला

घैलाढ़ : प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा घैलाढ़ बाजार, लक्षमिनिया, पथराहा, बरदाहा, परमानपुर, ओपी समेत अन्य जगहों पर सभी दो पहिये एवं चार पहिये वाहन की डिक्की की जांच गाड़ी के कागजात जैसे अन्य सामानों की जांच की गयी. मौके पर ही […]
घैलाढ़ : प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा घैलाढ़ बाजार, लक्षमिनिया, पथराहा, बरदाहा, परमानपुर, ओपी समेत अन्य जगहों पर सभी दो पहिये एवं चार पहिये वाहन की डिक्की की जांच गाड़ी के कागजात जैसे अन्य सामानों की जांच की गयी.
मौके पर ही सीधे चलान काट मधेपुरा डीटीओ कार्यालय भेज दी जाती है. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप सा मचा हुआ है. बिना कागजात वाले वाहन अब सड़क पर नहीं उतर रहे है.वहीं ऑटो का भी चलना मुश्किल हो गया है. जिस कारण जरूरी कार्य से निकले यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. थानाध्यक्ष मो एकरार अहमद खां ने बताया की अब तक एक संवेदक से नगद 66 हजार व सभी गाड़ियों के चलान से लगभग एक लाख 10 हजार जुर्मना की वसूली की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










