प्रशासन पर लगाया आरोप, विरोध में सड़क जाम

उदाकिशुनगंज : मुहर्रम के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के मंजौरा गांव में हुए विवाद ने नया रूप ले लिया. हालांकि, प्रशासन की सक्रियता से शनिवार को मामला शांत हो गया था. लेकिन रविवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. विरोध के दौरान अनुमंडल के बिहारीगंज थाना अंतर्गत मंजौरा बाजार […]
उदाकिशुनगंज : मुहर्रम के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के मंजौरा गांव में हुए विवाद ने नया रूप ले लिया. हालांकि, प्रशासन की सक्रियता से शनिवार को मामला शांत हो गया था.
लेकिन रविवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. विरोध के दौरान अनुमंडल के बिहारीगंज थाना अंतर्गत मंजौरा बाजार बंद रखा गया व रोड जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया. रोड जाम का नेतृत्व ग्राम पंचायत के सरपंच अजय शंकर सिंह कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही साढ़े दस बजे बीडीओ शशिभूषण कुमार व सीओ उत्पल हिमवान जाम स्थल पर पहुंच कर जाम हटा, यातायात बहाल करने का प्रयास करते रहे.
किंतु ग्राम पंचायत के सरपंच अजय शंकर सिंह ने उक्त पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा कि डीएम ने मुखिया द्वारा चलाये गये सभी योजनाओं की जांच कराये जाने का आदेश दे रखा है. इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी से मिली है. वहीं पैक्स अध्यक्ष अरशद अंसारी व रियाज अंसारी ने कहा कि किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो, आपसी भूल के कारण विवाद हुआ यहां सामाजिक सौहार्द पहले भी था, आज भी हैं.
अंत में साढ़े ग्यारह बजे एसडीओ मुकेश कुमार मंजौरा आ कर आंदोलन कारियों से वार्ता कर आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया. इस दौरान सरपंच की अध्यक्षता में पुलिस कैंप में बैठ कर वार्ता कर एसडीओ ने आश्वस्त किया किसी भी व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं होगा. जहां तक मुखिया द्वारा संचालित योजना की जांच कराने की बात है. प्रशासनिक स्तर पर इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया. फिलहाल पंचायत में कोई जांच नहीं होगी.
इस तरह का आश्वासन मिलने के बाद 12:23 मिनट में रोड जाम हटा कर यातायात बहाल किया जा सका व बाजार की दुकानें खोली गयी. ज्ञातव्य हो कि शनिवार से ही मुहर्रम को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर मामला उलझा हुआ था. आंदोलन में बबलु महाराज, पंकज जायसवाल, विनय जायसवाल, सुनील साह, भूषण गुप्ता, चंदन सिंह, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, मनोहर मेहता,सोना सिंह, अजित सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










