जपा प्रत्याशी पर अचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Published at :25 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
जपा प्रत्याशी पर अचार संहिता उल्लंघन का  मामला दर्ज

चौसा : चौसा मुख्यालय स्थित लालजी साह उच्च विद्यालय मैदान लौआ लगान में जनअधिकार पार्टी के आलमनगर विधान सभा उम्मीदवार जयप्रकाश सिंह को सांसद रंजन उर्फ पप्पू यादव का हेलीकॉप्टर उतारना महंगा पर गया. ज्ञात हो कि गत दिनों चौसा में हुई सभा को संबोधित करने मधेपुरा लोस के सांसद आये थे. सांसद के हेलीकॉप्टर […]

विज्ञापन

चौसा : चौसा मुख्यालय स्थित लालजी साह उच्च विद्यालय मैदान लौआ लगान में जनअधिकार पार्टी के आलमनगर विधान सभा उम्मीदवार जयप्रकाश सिंह को सांसद रंजन उर्फ पप्पू यादव का हेलीकॉप्टर उतारना महंगा पर गया.

ज्ञात हो कि गत दिनों चौसा में हुई सभा को संबोधित करने मधेपुरा लोस के सांसद आये थे. सांसद के हेलीकॉप्टर को उतारने का परमीशन आलमनगर के जपा प्रत्याशी जयप्रकाश सिंह के द्वारा लिया गया था.

लेकिन साढ़े बारह से साढ़े चार तक ही समय निर्धारित था. लेकिन उक्त स्थल पर से हेलीकॉप्टर पांच बजे उड़ान भरा. जो अचार संहिता का उल्लंघन माना गया है. उक्त मामले में सीओ अजय कुमार ने चौसा थाना में कांड संख्या 116/15 मामला दर्ज करवाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन