बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रथम बूथ है सुविधा विहीन

Published at :19 Oct 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रथम बूथ है सुविधा विहीन

बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रथम बूथ है सुविधा विहीन फोटो – मधेपुरा 50कैप्शन – बूथ प्रथम प्रतिनिधि, जीतापुरमुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के बूथ नंबर एक मध्य विद्यालय देवन रही, जोरगामा में मतदाताओं के सुविधाओं का अभाव है. यहां न तो बिजली की सुविधा है न सड़क की स्थिति ठीक है. बूथ पर […]

विज्ञापन

बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रथम बूथ है सुविधा विहीन फोटो – मधेपुरा 50कैप्शन – बूथ प्रथम प्रतिनिधि, जीतापुरमुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के बूथ नंबर एक मध्य विद्यालय देवन रही, जोरगामा में मतदाताओं के सुविधाओं का अभाव है. यहां न तो बिजली की सुविधा है न सड़क की स्थिति ठीक है. बूथ पर जाने के लिए सड़क जर्जर अवस्था है. जिस कारण मतदाताओं को बूथ पर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. एक तरफ प्रशासन द्वारा हर बूथ पर बिजली, पानी शौचालय की व्यवस्था कर रही है. मगर इस केंद्र पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. जिससे मतदाता काफी हैरान है. ग्रामीणों का कहना है हर बार की तरह इस बार भी बिना बिजली के मतदान कार्य होगा. जर्जर रास्ते से चल कर मतदाता व अधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों बीतने के बाद भी जोरगामा के वार्ड एक, दो, तीन में बिजली की सुविधा से वंचित है. आदिवासी, महादलित बहुल इलाका होने के कारण प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है और न ही जनप्रतिनिधि का ध्यान जा रहा है. जबकि कुछ दिन पहले यहां ग्रामीणों ने सड़क और बिजली के लिए आक्रोश व्यक्त किया और मतदान नहीं करने का निर्णय लिया था. जिसका कोई प्रभाव प्रशासन पर नहीं पड़ा. बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र का बूथ नंबर प्रथम होने के कारण सुविधाओं से वंचित है. ग्रामीण चंद्र किशोर यादव, सीता राम भारती, रमेश पासवान, अजय कुमार, राजेश कुमार, दिनेश ऋषिदेव, सदानंद ऋषिदेव आदि ने इन समस्याओं पर प्रशासन से ध्यान देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन