फुटबॉल मैच के फाइनल में तिनकोनमा की टीम विजयी

Published at :19 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल मैच के फाइनल में तिनकोनमा की टीम विजयी

मुरलीगंज : प्रखंड के सिघियान गांव मे जय बजरंगबली स्पोर्ट कल्ब द्वारा जारी सात दिवसीय फुटबॉल मैच का फाइनल तिनकोनमा बनाम जोरगामा के बीच खेला गया. आयोजित मैच मे तिनाकोनमा के खिलाडि़यो ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर जोरगामा को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को केपी महा […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : प्रखंड के सिघियान गांव मे जय बजरंगबली स्पोर्ट कल्ब द्वारा जारी सात दिवसीय फुटबॉल मैच का फाइनल तिनकोनमा बनाम जोरगामा के बीच खेला गया. आयोजित मैच मे तिनाकोनमा के खिलाडि़यो ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर जोरगामा को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया.

विजेता टीम को केपी महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ़ महेन्द्र खिरहरी, उपविजेता को जिला परिषद सदस्य कौशल यादव ने टॉफी प्रदान किया. फाइनल टूर्नामेंट मे दोनो टीमों के खिलाड़ी का संघर्ष काफी रोमांचक रहा. खेल के पहले राउंड मे ही तिनकोनमा के खिलाडि़यों 02 गोल कर जोरगामा पर दबदबा बना लिया.

अखिरी राउंड मे जोरगामा को एक गोल करने का मौका मिला. उसके बाद जोेरगामा के खिलाडि़यों ने काफी संघर्ष किया. लेकिन टाइम ऑवर हो जाने के कारण संघर्ष बेकार साबित हुआ. पुरस्कार वितरण समारोह मे मेन ऑफ द मैच तिनकोनमा के संतोष बास्की एवं मेन ऑफ द सीरीज जोरगामा के सुनिल हेम्ब्रम को दिया गया.

निर्णायक की भूमिका राजकुमार यादव, बबलू कुमार एवं आनन्द कुमार नन्दु ने निभाई. मौके पर जेबीएससी के अध्यक्ष राजकुमार , पूर्व मुखिया श्रीधर विष्णु, विवेकानन्द यादव, एसबीआई मुरलीगंज के दीपक कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पूर्व सरपंच भूपेन्द्र यादव, पैक्स अध्यक्ष आशिष कुमार, शिवकुमार यादव, सियाराम यादव, दुर्गेश यादव, सुदिष्ट यादव, गुड्डु कुमार, मुकेश कुमार, इन्दु, अरूण, पप्पू, रंधीर, रवि आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन